03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्टेट बैंक 21 जनवरी को आयोजित करेगा सर्किल बेस्ड ऑफिसर प्रीलिम्स, एडमिट कार्ड जल्द

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  एसबीआइ सीबीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा तारीख (SBI CBO Exam Date 2024) का ऐलान कर दिया है। बैंक द्वारा आज यानी बृहस्पतिवार, 11 जनवरी 2024 को जारी अपडेट के अनुसार एसबीआइ सीबीओ प्रीलिम्स 2024 का आयोजन 21 जनवरी को करेगा।

भारतीय स्टेट बैंक ने मंडल स्थित अधिकारियों की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की घोषणा के साथ ही साथ इसमें सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र (SBI CBO Admit Card 2024) जारी किए जाने को लेकर भी जानकारी साझा की है। बैंक के अपडेट के मुताबित आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर जल्द ही जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बैंक द्वारा कॉल लेटर (SBI CBO Prelims Admit Card 2024) को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा, जिन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को एसबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in के करियर सेक्शन में एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों की जांच कर लें और यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि एसबीआइ ने देश भर के विभिन्न राज्यों में बनाए गए अपने सर्किलों में सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स के 5,447 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना नवंबर में जारी करने के बाद आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू की थी। उम्मीदवारों ने अपने आवेदन 12 दिसंबर 2023 तक सबमिट किए थे।

यह भी पढ़ें – दिल्ली से पाकिस्तान तक हिली धरती, अफगानिस्तान रहा भूकंप का केंद्र; पढ़ें कितनी रही तीव्रता

अधिसूचना में भारतीय स्टेट बैंक ने न तो प्रारंभिक परीक्षा की तिथि और न ही प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तारीख का ऐलान किया था। हालांकि, बैंक ने अब परीक्षा तिथि (SBI CBO Exam Date 2024) की घोषणा कर दी है।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img