03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांवड़ यात्रा से पहले कपड़े उतरवाकर चेकिंग करने पर भड़के एसटी हसन

Spread the love

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले एक ढाबे पर कर्मचारी के कपड़े उतारकर उसकी जांच करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद मुरादाबाद से एसटी हसन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे करने वालों को पुलवामा हमले के आतंकियों के समान बताया। उन्होंने कहा कि यह धर्म के नाम पर राजनीति का गलत इस्तेमाल है।

एसटी हसन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर नेम प्लेट लगाने और कर्मचारियों की जांच के मुद्दे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आखिर किसने इन्हें यह हक दिया कि ये ढाबों पर काम करने वालों की जांच करें। उन्होंने इस तरह की हरकत करने वालों को आतंकी करार देते हुए कहा कि ये लोग और पुलवामा में धर्म पूछकर गोली मारने वाले आतंकियों में कोई अंतर नहीं है। आज धर्म के नाम पर सियासत की जा रही है।

कपड़े उतारकर चेकिंग का प्रयास 
दरअसल, मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले खाने-पीने की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के विवाद के बीच बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज और कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एक ढाबे पर पहुंचे। वहां उन्होंने एक कर्मचारी से उसका नाम पूछा और फिर उसकी जांच के लिए उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और आधा दर्जन हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया। जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, तो वे फरार पाए गए। पुलिस ने आरोपियों से अपना पक्ष रखने को कहा है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक स्तर पर भी विवाद खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी के साथ-साथ कई मुस्लिम संगठनों ने भी इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img