Monday, March 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदामाद और समधी ने पीट-पीट कर मार डाला अधेड़

दामाद और समधी ने पीट-पीट कर मार डाला अधेड़

  • पत्नी को ससुराल न भेजने से नाराज था दामाद

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के गोरा पड़ाव में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम रोशन लाल है। हत्या का आरोप दामाद और उसके पिता पर लगाया है। दोनों पिता-पुत्र पत्नी को मायके से ले जाने आये थे। जिसको लेकर घर में विवाद हो गया।

इस दौरान दामाद और उसके पिता ने रोशन लाल की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments