03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र से पहले प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने की ब्रीफिंग

एफएनएन, भराड़ीसैण : सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया गया कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और महानुभावों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

विधानसभा गेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि आने-जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की जाए और केवल अधिकृत व्यक्तियों व पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए।

इसके साथ ही पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित एवं मर्यादित रखने, संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img