03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमी ने प्रेमिका के दो बच्चों को गंग नहर में धक्का दिया, एक का शव बरामद, दूसरे का पता नहीं

Spread the love
  • पति की मौत के बाद बच्चों के साथ प्रेमी के पास रह रही थी महिला

एफएनएन, हरिद्वार : मंगलौर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के दो बच्चों को गंग नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा आज पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर अभय सिंह ने किया। बताया कि मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली का है। यहां एक युवक लाखन पुत्र नाथीराम ने अपनी प्रेमिका के सात साल के बेटे लकी और छह साल के बेटे लवी को जान से मारने के लिए गंग नहर में ले जाकर धक्का दे दिया। पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। बताया कि 2019 में सुमन नाम की एक महिला के पति की होली के दिन मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने कथित प्रेमी लाखन के साथ रहने लगी। उसके दोनों बच्चे लव और लक्की भी साथ रहते थे। कल 16 जनवरी को जब सुमन काम करने एक कंपनी में गई थी तब लाखन दोनों बच्चों को लेकर नहर के पास ले गया और उन्हें बारी-बारी से धक्का दे दिया, इसके बाद वह घर आ गया। शाम को जब सुमन घर पहुंची तो उसे अपने दोनों बच्चे लापता होने की खबर मिली तो काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला पुलिस को भी जानकारी दी गई। कोई पता नहीं चला। बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो किसी ने जानकारी दी कि लाखन दोनों बच्चों को ले जाते हुए नहर की ओर गया था। जिसके बाद पुलिस ने लाखन से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। लाखन ने बताया कि वह पहले से ही उन दोनों बच्चों से नफरत करता था और बच्चों के कहना ना मानने और छोटे होने के कारण परेशान करने के चलते लाखन बहुत परेशान हो गया और इसी कारण उन्हें दोनों की हत्या करने की योजना बनाई।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img