03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आग का तांडव: लकड़ी का घर धू-धू कर जला, भारी नुकसान

Spread the love

एफएनएन, विकासनगर: त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड, त्यूणी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान के साथ ही उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया. वहीं, आग की लपटों को देख लोग सहम उठे. गनीमत रही कि इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

वन विभाग के कॉलोनी में स्थित एक मकान में लगी आग: जानकारी के मुताबिक, यह आग रविवार यानी 8 मार्च को दोपहर के करीब पौने 12 बजे के आस पास लगी. जहां जौनसार बावर के त्यूनी में स्थित वन विभाग के कॉलोनी में एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर हड़कंप सा मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी. जबकि, मकान में रहे रहे लोग आग भड़कते ही बाहर निकल आए.

रविवार को दिन के समय करीब पौने 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड समेत तहसील कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. जहां आग को बुझाने का प्रयास किया गया. कॉलोनी में और भी मकान हैं, जिन्हें आग की चपेट में आने से बचाया गया.
करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मकान में रहने वाले सभी लोग बाहर थे. आग से मकान में रखा सारा सामान जल गया है. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.”-
अश्वनी बलूनी, त्यूनी थानाध्यक्ष

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img