03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

… तो विधायक को क्या हुआ ऐसा आभास, इस चुनाव में भाजपा से पूरी नहीं होगी आस

Spread the love
  • ऑडियो वायरल होने के बाद शहर में चर्चाओ का बाजार गर्म

एफएनएन, रुद्रपुर : अपने बोल को लेकर चर्चाओं में रहने वाले शहर विधायक राजकुमार ठुकराल ऑडियो वायरल होने के बाद सुर्खियां बन गए हैं। बोल में बड़े बदलाव को लेकर यह चर्चा होने लगी है कि क्या ठुकराल को यह आभास हो गया है कि भाजपा इस चुनाव में उनसे किनारा कर सकती है ! हालांकि पिछले चुनाव में भी ठुकराल को टिकट के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी थी इसलिए इस बार यह संभावनाएं और प्रबल हो चली हैं। आपको बता दें राजकुमार ठुकराल को दूसरी बार रुद्रपुर शहर से विधायक चुना गया है। इस बार भी चुनाव से ठीक पहले उनके टिकट को लेकर चर्चाए शुरू हो गई हैं। वजह है राजकुमार ठुकराल के बोल। जहां ठुकराल मुस्लिमों के खिलाफ भरी सभा में हुंकार भरते नजर आते थे, वहीं अब नरम दिख रहे हैं।वायरल एक ऑडियो में इसकी पुष्टि भी हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह चर्चाएं गर्म हो चली हैं कि क्या ठुकराल को ऐसे संकेत मिल गए हैं कि इस बार भाजपा उनसे किनारा कर सकती है। आपको बता दें कि भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा टिकट के लिए खासी जोर आजमाइश कर रहे हैं। पिछली बार भी उनका दाव चूक गया। इस बार वह पूरी जी जान से लगे हुए हैं। ठुकराल के बोल को लेकर ही पार्टी में हाईकमान लेवल पर उनकी छवि धुंधली है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि ठुकराल को आभास हो गया है कि पार्टी ने उनसे किनारा किया तो किसी और पार्टी से उन्हें मैदान में उतरना पड़ सकता है। ऐसे में मुस्लिम वोट पाना भी एक चुनौती होगा, इसीलिए उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img