03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इतनी ख़ुशी कि जला दी मानकों की धज्जियां : मुरादाबाद सहित 13 जिलों में पटाखों पर प्रतिबंध

एफ़एनएन, मुरादाबाद : मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की इतनी खुशी हुई कि मानकों को ही आग लगा डाली। पश्चिमी प्रदेश में लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। इसको रोकने के लिए लगातार प्रशासन द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए त्योहार दीवाली पर पटाखों पर बैन लगा दिया है, लेकिन आज मुरादाबाद में जीत के जश्न में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और सरकार के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई।
मुरादाबाद जनपद के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी की जीत के जश्न में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पहले तो सब कुछ सामान्य तौर पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत की बधाई दी, लेकिन जीत की बधाई के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने एनजीटी और सरकार के आदेशों की जमकर उल्लंघन करना शुरू कर दिया। जीत के जश्न में जमकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। जिनको बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने समझा-बुझाकर रुकवाया, लेकिन कहीं न कहीं मौजूदा सरकार की पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ही इस तरीके से सरकार और एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर रहे है। फिलहाल, अभी मुरादाबाद के सात बड़े होटल के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत के जनपदों में पटाखा बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। आगरा, कानपुर सहित कई जिलों में जिलाधिकारियों ने रोक लगा दी है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img