03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तहबाजारी शुल्क की बढ़ोत्तरी पर लघु व्यापारी भड़के

  • नहीं दी तहबाजारी, गाबा की मुहिम को जुनेजा व शुक्ला सहित सैंकड़ों का समर्थन

एफएनएन, रुद्रपुर: तहबाजारी शुल्क में बढ़ोत्तरी का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस के जिला महामंत्री सुशील गाबा की मुहिम को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। फड़ वालों ने तहबाजारी शुल्क देने से इनकार कर दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व रुद्रपुर ठेला व्यापारी उत्थान समिति के अध्यक्ष बाबू राम कश्यप ने गाबा की मुहिम काे सही बताया  है। शनिवार को गांधी पार्क, अग्रसेन चैक व नेशनल हाईवे पर जनजागरण अभियान चलाकर दुकानदारों से एकजुट होने की अपील की गई।

aa1

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बढ़े हुए तहबाजारी शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आज कोविड-19 में लघु व्यवसाय, ठेले वाले, रेहड़ी वाले व आम व्यवसाई जैसे-तैसे अपना गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में तहबाजारी शुल्क को दोगुना कर दिया जाना बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है। रुद्रपुर ठेला व्यापारी उत्थान समिति के अध्यक्ष बाबू राम कश्यप ने कहा कि नगर निगम द्वारा तत्काल तहबाजारी ठेका रद्द कर दिया जाना चाहिए।

gaba
सुशील गाबा

व्यापारियों की लड़ाई लड़ रहे सुशील गाबा ने कहा कि यह नगर निगम के खिलाफ कोई उनकी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है बल्कि हजारों हजार छोटे-बड़े दुकानदारों की संयुक्त लड़ाई है, इसलिए इस मुहिम में सभी का साथ दिया जाना बहुत जरूरी है। कहा कि हमें यह याद रखने की जरूरत है कि यदि एक बार तहबाजारी शुल्क थोपा गया तो आने वाली पीढ़ियां इससे भी 10 गुना अधिक तहबाजारी शुल्क देने को मजबूर हो जाएंगी। इस दौरान ठेला यूनियन के कोषाध्यक्ष सूरज कश्यप, ओंकार ढिल्लन, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कोली, अनिल रावत, महेंद्र कश्यप, ओमकार कश्यप, अमित दावड़ा, सोनू चावला, प्रेम सिंह बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, विक्की गाँधी मौजूद थे।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img