03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी शार्प शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार, AGTF और STF को मिली सफलता

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली  : गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों फोर्सों की संयुक्त कार्रवाई के बाद अमृतसर सीमांत के अटारी इलाके से पुलिस ने केस के मुख्यारोपी और शार्प शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।

मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू और जगरूप सिंह रूपा का 20 जुलाई को अटारी के गांव भकना में एनकाउंटर कर दिया गया था। इसके बाद मुंडी ही एक मात्र शूटर था जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर था। इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को काबू कर चुकी है। मन्नू और रूपा के एनकाउंटर के बाद मुंडी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मंगलवार सुबह पुलिस को मुंडी के अटारी इलाका में होने की सूचना मिली थी।

एजीटीएफ और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद मुंडी को अमृतसर के सीमांत इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अभी तक कोई भी पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुंडी को गिरफ्तार करने के बाद उसे चंडीगढ़ ले जाया गया है। बहुत जल्द पंजाब पुलिस के डीजीपी इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देंगे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img