03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवाओं को जोड़ने के लिए शाह की चाणक्य नीति तैयार, लोकसभा चुनाव में मिलेगा बड़ा फायदा

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान शुरू किया। अमित शाह ने युवाओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में देश के युवा इस अभियान से जुड़ें और देश के विकास के लिए लोकसभा चुनव में मतदान करें।

भारत का भविष्य हैं युवा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को युवा मतदाताओं से आगामी लोकसभा 2024 चुनावों के लिए ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहली बार मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील हमारे लोकतंत्र को और सशक्त बनाने, प्रोत्साहित करने और बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम है। हमारे युवा भारत का भविष्य हैं। मैं हमारे युवाओं से अपील करता हूं कि वे #MeraPelahVoteDeshKeLiye अभियान को सफल बनाने के लिए अपने मतदान का सही प्रयोग करें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़े त्योहार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मन की बात संबोधन में पीएम मोदी द्वारा किए गए आह्वान को दोहराया। देश में चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़े त्योहार है। मैं सभी युवाओं से एकजुट होकर ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान में भाग लेने का आग्रह करता हूं। आइए इस अभियान को हम सब अपने तरीकों और शैलियों में आगे बढ़ाएं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी ने भी की अपील

बता दें कि इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए विभिन्न उद्योगों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों से देश के पहली बार मतदाताओं को प्रेरित करने की भी अपील की।

तीन महीने तक नहीं आएगा ‘मन की बात’

पीएम मोदी ने कहा कि मैं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आगामी चुनावों में रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं। मैं देश के प्रभावशाली लोगों से भी अपील करूंगा कि वह अपने सोशल हैंडल के माध्यम से युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अगले तीन महीनों तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रसारित नहीं किया जाएगा।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img