Saturday, March 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeअंतरराष्ट्रीयविश्व के 100 प्रभावशाली लोगों में शाहीनबाग की 82 साल की बिल्किस...

विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों में शाहीनबाग की 82 साल की बिल्किस बानो भी

  • टाइम मैगजीन की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल

एफएनएन, नई दिल्ली: मशहूर टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है। पीएम मोदी के अलावा सूची में नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में हुए आंदोलन का चेहरा रहीं 82 साल की बिल्किस बानो को भी जगह मिली है। बिल्किस बानो शाहीनबाग की दादी के नाम से भी जानी जाती हैं। टाइम मैगजीन की लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा मैगजीन की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेना, एंजेला मर्केल और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments