03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 सफाई कर्मचारियों की मौत, 5 घायल

एफएनएन, नूंह: शनिवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई. 5 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिम बास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई.

नूहं में सड़क हादसा: हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. 10 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेस वे पर सफाई कार्य कर रहे थे. अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय लोगों को मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है.

हादसे में 5 की मौत: हादसे में 5 की मौत के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए. लोग हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं.

नहीं हुई मृतकों की पहचान: पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा. प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल को खाली कराया.

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img