03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले देख योगी सरकार बढ़ा सकती है सख्ती, वीकेंड कर्फ्यू पर भी विचार

एफएनएन, लखनऊ : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार तेजी पकड़ने पर योगी आदित्यनाथ सरकार सख्ती बढ़ा सकती है। सोमवार को 572 नए केस आने के बाद से ही सख्ती के कयास लगाए जा रहे थे। प्रदेश में अभी कोरोना नाइट कर्फ्यू लागू है जो कि रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहता है। सीएम योगी आदित्यनाथ वीकेंड कर्फ्यू के साथ ही सिनेमा हाल तथा माल में बढ़ती भीड़ को लेकर पाबंदी लगा सकते हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के गति पकडऩे पर उत्तर प्रदेश में सख्ती भी बढ़ेगी। सोमवार को 24 घंटों में 572 नए संक्रमित मिलने के बाद से सरकार के साथ शासन व प्रशासन भी बेहद गंभीर है। महज दो दिनों में केस दोगुणा होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य सलाहकार समिति के साथ समीक्षा करेंगे।

देश में बढ़ते कोरोना तथा ओमिक्रोन के बढ़ते मामले देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार अलर्ट मोड पर है। प्रदेश में कोरोना का कहर बढऩे से पहले ही सरकार ने फिर पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं। सरकार ने 25 दिसंबर से ही नाइट कर्फ्यू लगाने के साथ वैवाहिक समारोह में अधिकतम दो सौ लोगों के शामिल होने की सीमा तय कर दी।

प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते देख सरकार का संसाधन बढ़ाने पर जोर है। सीएम के निर्देश पर आज देर शाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाहकार समिति की बैठक होगी। इसमें बचाव के लिए और व्यापक स्तर पर उपाय करने पर विचार होगा।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img