03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मात्र मुख्यमंत्री बदलने से विकास संभव नहीं: इंदु मान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, काशीपुर : काशीपुर महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु मान ने काशीपुर क्षेत्र की महिलाओं से संपर्क कर 2022 विधानसभा चुनाव के बारे में जागरूक किया उन्होंने कहा कि ग्रहणियां भी भाजपा की जन विरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी आदि से पूरी तरह से परिचित एवं प्रभावित हैं। 5 वर्ष में तीन मुख्यमंत्री बदल देने का अर्थ यह नहीं कि प्रदेश का विकास बेहतर होगा बल्कि प्रदेश पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती इंदु मान ने कहा कि विगत 21 वर्षों से काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं मेयर आदि रहे हैं लेकिन जिस क्षेत्र में भी जनसंपर्क या जनसंवाद होता है तो पता चलता है कि वहां पर आम जनता को सरकारी सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही हैं।

आमजन को सही दिशा नहीं दी जा रही है और जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का इस बात से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। काशीपुर की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की इच्छा शक्ति बिल्कुल खत्म हो चुकी है उन्हें जनता के अच्छे बुरे से कुछ लेना देना नहीं है। श्रीमती इंदु मान ने कहा कि व्यापारी वर्ग, महिला एवं युवा वर्ग पूरी तरह निराश है। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा भारतीय जनता पार्टी विज्ञापनों के माध्यम से बर्बाद करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के चुने हुए ट्रिपल इंजन के प्रतिनिधि केवल अपनी स्वार्थ सिद्धि में लगे हुए हैं। भाजपा के तीन-तीन प्रतिनिधि होने के बाद भी काशीपुर का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है। पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती इंदु मान ने कहा कि काशीपुर के विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं है पर किसी भी प्रकार से चुनाव जीतना मात्र उद्देश्य है पंरतु आम जनता अब भाजपा के फरेब में न आकर इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार बैठी है। योगिता अरोरा, अंशिका प्रभाकर, अनीता, नूपुर, नीलम, मंजू शर्मा, प्रीति, आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img