03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पति को गैर औरत संग देख; महिला ने पति कि काॅलर पकड़ घसीटते हुए ले गई

Spread the love

एफएनएन, महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हिंदू महिला ने अपने पति को धोखा देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है, और इस शक को सही साबित करने के लिए उसने एक अनोखी योजना बनाई। महिला ने बुर्का पहनकर पति का पीछा किया और फिर रेस्टोरेंट में उसकी करतूत पकड़ ली।

जानिए, क्या है पूरा मामला ?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने पति को पकड़ने के लिए पहले से योजना बनाई थी। महिला को संदेह था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। इसी शक को लेकर वह चोरी छिपे पति का पीछा करते हुए रेस्टोरेंट पहुंची, जहां वह अपनी महिला मित्र के साथ बैठा था। यह देख महिला गुस्से से भरी हुई थी और उसने पति के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

महिला ने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ा और उसका वीडियो बना लिया
महिला ने अपने पति को रंगे हाथ पकड़ा और उसका वीडियो बना लिया। फिर उसने पति को कॉलर पकड़कर रेस्टोरेंट से बाहर खींचते हुए करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित विकास भवन तक ले गई, जहां उसके पति बाबू के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि विकास भवन में तैनाती के दौरान ही उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध शुरू हुआ, जिससे उसके घर में कलह पैदा हो गई थी।

महिला मित्र ने बुर्का पहने महिला का मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंका
इससे पहले, महिला ने अपने पति को पकड़ने के लिए एक और चौंकाने वाली बात की। जैसे ही पति घर से बाहर निकला, पत्नी ने उसकी पहचान न हो, इसके लिए बुर्का पहन लिया। फिर वह पति के पीछे-पीछे रेस्टोरेंट पहुंच गई और उसके और उसकी महिला मित्र के साथ वीडियो बनानी शुरू कर दी। महिला मित्र ने विरोध किया और बुर्का पहने महिला का मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंक दिया, लेकिन जैसे ही महिला ने अपना चेहरा खोला, महिला मित्र के होश उड़ गए।

अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
उसके बाद महिला ने बिना देर किए अपने पति का कॉलर पकड़ लिया और उसे बाहर खींच लाई। इस दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। फिर पत्नी अपने पति को विकास भवन तक ले गई, जहां मामला और गरमा गया। पति की महिला मित्र वहां से फरार हो गई, जबकि पत्नी ने अपने पति के साथ वहां भी हंगामा किया। अब यह मामला अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img