03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

CM धामी…नैनीताल, हल्द्वानी और रूद्रपुर में चुनावी दौरे पर जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को कुमाऊं के दौरे पर आएंगे और नैनीताल, हल्द्वानी और रूद्रपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धामी देहरादून से सबसे पहले नैनीताल पहुंचेंगे।

हल्द्वानी चुनाव के लिहाज से CM का दौरा
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर जौलीग्रांट से सीधे नैनीताल के कैलाखान पहुंचेगा और मल्लीताल के राम सेवक सभा में नैनीताल एवं भवाली नगर पालिका के अध्यक्ष पदों के उम्मीदवार जीवंती भट्ट और प्रकाश आर्य के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद धामी हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह यहां हल्द्वानी नगर निगम के अपने पार्टी उम्मीदवार गजराज सिंह के समर्थन में पहले आयोजित रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा कर आम लोगों से मतदान की अपील करेंगे। हल्द्वानी चुनाव के लिहाज से मुख्यमंत्री के दौरे को अहम माना जा रहा है। यहां मेयर पद के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सीधी टक्कर है। यहां सपा प्रत्याशी के आखिर में नाम वापस लेने से मुस्लिम वोटों के कांग्रेस के प्रति झुकाव को देख कर चुनाव अहम हो गया है।

यहां से मुख्यमंत्री रूद्रपुर के लिए रवाना होंगे। धामी रूद्रपुर नगर निगम के पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित रोड शो में भाग लेंगे। वह रोड शो के माध्यम से जनता को लुभाने का प्रयास करेंगे। रोड शो गल्ला मंडी से फुटबाल मैदान तक आयोजित किया जायेगा। यहां भी मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। माना जा रहा है कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होंगे।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img