03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद दूसरी कैबिनेट बैठक आज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार यानी आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया की अनुमति देने, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, उद्योग और परिवहन की नियमावली तथा कृषि से जुड़ी योजनाओं के संबंध में चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि चुनाव के दृष्टिगत कैबिनेट किसी नई योजना को भी मंजूरी प्रदान कर सकती है।

दो पीपीएस बनेंगे आइपीएस

पुलिस महकमे में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के दो अधिकारियों की भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने पर मुहर लग गई है। मंगलवार को शासन में हुई बैठक में पीपीएस देवेंद्र पिंचा व प्रदीप राय को आइपीएस काडर देने पर सहमति बनी। अब जल्द इसके आदेश जारी हो जाएंगे। मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव एसएस संधू की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। इसमें दोनों पुलिस अधिकारियों को आइपीएस बनाने पर मुहर लगाई गई। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव गृह नितेश झा व यूपीएससी के अधिकारी मौजूद थे।

गैरसैंण में लोकपर्व हरेला मनाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस साल हरेला पर्व ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मनाएंगे। वह 15 से 20 जुलाई तक गढ़वाल मंडल के भ्रमण पर रहेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गढ़वाल के दौरे के दौरान पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली व टिहरी के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वह पौधारोपण, पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही वह लोकार्पण कार्यक्रम व रक्तदान शिविर में भी शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल भ्रमण का उनका उद्देश्य हरेला पर्व को एतिहासिक बनाने का है। इससे पार्टी कार्यकर्त्ताओं में जोश बढ़ेगा और स्थानीय निवासियों में पौधारोपण को लेकर अलख भी जगेगी।

 

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img