03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराया स्कूटी सवार, हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, टिहरी:  ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार को हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान एक युवक की ट्रक के नीचे आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे नरेंद्र नगर थाने की प्लासड़ा चौकी के पास ऋषिकेश से नरेंद्रनगर की ओर आ रहा नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के वार्ड नंबर दो निवासी आशुतोष नेगी(23) पुत्र जीत सिंह नेगी अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के अगले टायर से टकरा गई। जिससे ट्रक का अगला टायर आशुतोष नेगी के ऊपर चढ़ गया।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहां से गुजर रहे नितिन गर्ग एवं होमगार्ड राजेंद्र पुंडीर ने आशुतोष नेगी को नरेंद्रनगर श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक युवक बेरोजगार था उसने फिलहाल ही एनीमेशन का कोर्स किया था। मृतक के पिता यहां गाड़ी चालक हैं। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।

घटना के बाद ट्रक संख्या uk07c ca 3334 का चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा की गई खोजबीन से ट्रक के मालिक का पता चला और चालक को ढूंढने के लिए पुलिसकर्मी उसके घर रायवाला के लिए रवाना हो गए। थाना अध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद सव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें…दूसरे राज्य भी यूसीसी लागू करने की दिशा में बढ़ाएं कदम’, मुख्यमंत्री धामी ने जताई उम्मीद, कही ये बड़ी बातें

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img