03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘दूसरे राज्य भी यूसीसी लागू करने की दिशा में बढ़ाएं कदम’, मुख्यमंत्री धामी ने जताई उम्मीद, कही ये बड़ी बातें

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि से निकलने वाली मां गंगा की भांति इस सदन से निकलने वाली समान अधिकारों की ये गंगा हमारे नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करेगी। अन्य राज्यों से भी अपेक्षा है कि वे इस कानून की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र के तीसरे दिन 7 फरवरी को सदन में कहा कि हमारी सरकार ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लाने का वायदा किया था। सरकार गठन के तुरंत बाद पहली कैबिनेट की बैठक में समान नागरिक संहिता बनाने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया।
विशेषज्ञ समिति को प्रदेश के लगभग 10 प्रतिशत परिवारों से समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव मिले। यह देवभूमि की जनता की जागरूकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेकता में एकता भारत की विशेषता है। यह विधेयक उसी एकता की बात करता है, जिसका नारा हम वर्षों से लगाते आए हैं। आजादी के अमृत काल में सभी का कर्तव्य है कि एक समरस समाज का निर्माण करें, जहां संवैधानिक प्रविधान सभी के लिए समान हों।

नागरिकों व समुदायों में भेद की खाई को अब भरेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में उल्लेख होने के बावजूद समान नागरिक संहिता के विचार को दबाए रखा गया। यह सत्य वही है, जिसे वर्ष 1985 के शाह बानो केस के बाद भी स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने सवाल दागे कि नागरिकों के बीच भेद और समुदायों के बीच असमानता की खाई क्यों खोदी गई। लेकिन, अब इस खाई को भरा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजों की शासन व्यवस्था ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। उसी नीति को अपनाकर उन्होंने कभी सबके लिए समान कानून का निर्माण नहीं होने दिया। संविधान सभा ने समान नागरिक संहिता से संबंधित विषयों को समवर्ती सूची का अंग बनाया, ताकि केंद्र व राज्य की सरकारें अपने लिए कानून बना सकें। आखिर स्वतंत्रता के बाद 60 वर्षों तक राज करने वालों ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के बाद में विचार तक नहीं किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी ऑफलाइन छुट्टी, शुरू हुई नई व्यवस्था

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img