03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्‍कूल प्रबंधक ने की कक्षा तीन के बच्‍चे की पिटाई, इलाज के दौरान मौत, स्कूल में जमकर हंगामा

Spread the love

एफएनएन, रुड़की :  हरिद्वार जिले के रुड़की में स्‍कूल प्रबंधक ने कक्षा तीन के बच्‍चे को पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को अभिभावक स्‍कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

  • स्कूल के प्रबंधक ने अली की पिटाई कर दी थी

भगवानपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित रहमान इंटर कॉलेज में कक्षा तीन के बच्चे अली की पिटाई करने के मामले में बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। दरअसल, 10 दिसंबर को स्कूल के प्रबंधक ने अली की पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।

  • अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई

पहले तो उसका इलाज भगवानपुर के एक निजी अस्पताल में चला और बाद में उसको हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया था। मंगलवार देर रात उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार की सुबह स्वजन व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

  • पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया

स्वजनों ने आरोप लगाया कि स्‍कूल प्रबंधक ने बच्चे को बेरहमी से पीटा है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

  • तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

वहीं आक्रोशित भीड़ प्रबंधक को पीटने पर उतारू है। प्रबंधक स्कूल से गायब है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्कूल में है और इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं कुछ स्वजन शव लेकर चंडीगढ़ से भगवानपुर पहुंच रहे हैं।

 

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img