किच्छा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन सरकार देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान से जीने का भरोसा दिलाकर आगे बढ़ रही है उक्त वक्तव्य भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने हल्द्वानी मार्ग स्थित अपने कार्यालय पर उपस्थित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगो को सम्मानित करते हुए कहे इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ने का काम कर रही है वहीं विपक्ष सरकार की विकासकारी योजनाओं को गलत बताते हुए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कहना था कि आज देश का प्रत्येक नागरिक भाजपा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है वह विपक्ष के दौहरे चरित्र को भली-भांति जान चुका है।
इस दौरान उन्होंने कार्यालय पर उपस्थित 42 दिव्यांगों को सम्मानित करते हुए बबैग व पाठ्य सामग्री भेट की। इस मौके पर मुख्य रूप से कमलेश कुमार दुबे, ब्रह्मानंद पुरोहित, विशाल चौहान, नवीन सिंह, हनुमान प्रसाद, देवेंद्र शर्मा, पुष्कर यादव, नवनीत सिंह उपस्थित थे।