03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संजय सिंह 12 जनवरी को आएंगे तिहाड़ से बाहर, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया ये आदेश

एफएनएन, नई दिल्ली :  दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों से कहा है कि वे आप सांसद संजय सिंह को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर लेकर जाएं, ताकि वह राज्यसभा चुनाव के लिए सर्टिफिकेट हासिल कर सकें। कोर्ट ने राज्यसभा सांसद को 12 जनवरी को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाने का निर्देश दिया है।

बता दें, संजय सिंह ने बीते 8 जनवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। उन्हें कोर्ट ने फिजिकली रिटर्निंग ऑफिसर के पास जाकर पर्चा भरने का आदेश दिया था। वहीं बुधवार को संजय सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन अदालत ने उन्हें जमानत नहीं दी।
वहीं राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सर्वेश मिश्रा को अंतरिम जमानत दे दी। मिश्रा का नाम संजय सिंह के साथ दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर आरोप पत्र में शामिल है।

ये भी पढ़ें…कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास मिला शख्स का शव, पुलिस ने जताई ये आशंका

4 अक्टूबर को संजय सिंह हुए थे गिरफ्तार

बता दें, संजय सिंह को ईडी ने  4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया गया है। 2 दिसंबर को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह और उनके कथित सहयोगी सर्वेश मिश्रा के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था। बता दें, हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए संजय सिंह को दोबारा उम्मीदवार बनाया था। वहीं स्वाति मालीवाल पहली बार प्रत्याशी बनीं। एनडी गुप्ता को भी फिर से राज्यसभा जाने का मौका मिलेगा।

Hot this week

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img