03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज मुख्यमंत्री केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे संजय सिंह और भगवंत मान, जेल प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह आज यानी बुधवार को जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे। आप ने कहा कि तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। अब तिहाड़ जेल प्रशासन मिलने के लिए नई तारीख के बारे में जानकारी देगा।

सूत्रों के मुताबिक जेल प्रशासन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए पत्र मिला था। इसके बाद संभावना थी कि आज यानी बुधवार को संजय सिंह और भगवंत मान जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। हालांकि, जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जेल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आज तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआईजी के जवाब से सुरक्षा की जानकारी मिलेगी और मुलाकात की कुछ तारीखें सुझाई जाएंगी। उन तारीखों पर अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें, तो वे सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं।

पत्नी सुनीता ने कल की मुलाकात

बता दें कि इससे पहले मंगलवार सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में जाकर उनसे मुलाकत की थी। उनके साथ मुख्यमंत्री के पीए विभव कुमार भी साथ रहे। सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल संख्या 5 में बंद हैं।

तिहाड़ जाने पर अरविंद केजरीवाल ने जेल में मुलाकात करने वालों में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दोनों बच्चों, आप नेता संदीप पाठक और अपने निजी सचिव का नाम लिखवाया था। अब इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- चुनाव 2024: उत्तराखंड में 13 अप्रैल को आएंगी प्रियंका गांधी, रामनगर और रुड़की में होगी चुनावी जनसभा

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img