03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रप्रयाग की प्रियंका नेगी सेना में बनी लेफ्टिनेंट, जम्मू में ले रहीं ट्रेनिंग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: भारतीय सेना में अब बालिकाएं भी अपना कदम बढ़ा रही हैं. सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं. अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र की प्रतिभावान बालिका प्रियंका नेगी ने भारतीय सेना में कमीशन से लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है. प्रियंका के लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर नगर क्षेत्र ही नहीं, पूरे रुद्रप्रयाग जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रियंका का चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन से भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है. मेडिकल सर्विस में जाकर जरूरत मंदों की मदद करना प्रियंका का पहले से ही सपना रहा है. सेना से जुड़ने पर वे अपने को धन्य मानती हैं और इसके लिए वे गौरवान्वित हैं. मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के जग्गी काण्डई गांव की रहने वालीं प्रियंका की माता पुष्पा नेगी गृहणी है. पिता कल्पेन्द्र सिंह नेगी ब्लॉक कार्यालय अगस्त्यमुनि में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं.

प्रियंका तीन बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर की हैं. अगस्त्यमुनि में ही पली बढ़ी प्रियंका ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज से की है. बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कंबाइंड मेडिकल इंस्टीट्यूट, देहरादून और एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, देहरादून से की है.

प्रशिक्षण के बाद उनका चयन सैफई मेडिकल कॉलेज, इटावा (उत्तर प्रदेश) में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हुआ. मात्र 6 माह के अंदर ही उनका चयन भारतीय सेना के मडिकल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन से लेफ्टिनेंट पद पर हो गया. वर्तमान में वह सेना अस्पताल जम्मू में बतौर लेफ्टिनेंट प्रशिक्षण ले रही हैं. प्रियंका को इस सफलता पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी समेत कई लोगों ने बधाई दी है.

ये भी पढ़ेंः- परिचित ने किया किशोरी से दुष्कर्म, परिवार ने दी मामले की तहरीर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img