03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रूड़कीः CM व कैबिनेट मंत्री पर साधा निशाना, कहा- प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत सरकार से किया जाए बर्खास्त

एफएनएन, रूड़कीः राज्य आंदोलनकारी जनता कैबिनेट पार्टी अध्यक्ष भावना पांडे ने एक प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किए गए समान नागरिक संहिता (UCC) पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने ‘एक देश, एक कानून’ की बात तो की, लेकिन जब भू-कानून की बात आई तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर को इससे अलग कर दिया गया। उन्होंने इसे राज्य के दो महत्वपूर्ण जिलों के साथ सौतेला व्यवहार बताया और कहा कि इससे सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते हैं।

अध्यक्ष भावना पांडे ने राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ी समुदाय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी लोग इस अपमान को सहन नहीं करेंगे और चाहते हैं कि प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत सरकार से बर्खास्त किया जाए। उन्हें पार्टी से भी निष्कासित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में जनता इसका करारा जवाब देगी।

भावना पांडे ने कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी राज्य में वास्तविक विकास और समानता की नीति पर काम कर रही है और उनकी पार्टी उत्तराखंड के हक के लिए लड़ती रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन नेताओं का समर्थन करें जो पूरे राज्य के हित में काम कर रहे हैं,न कि वे जो एक वर्ग या क्षेत्र विशेष को प्राथमिकता देते हैं।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img