03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राम मंदिर ट्रस्ट के खाते पर ‘ डाका ‘, क्लोन चेक के जरिए लाखों रुपए साफ

एफएनएन, अयोध्या : साइबर अपराधियों ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते को अपना निशाना बनाया। क्लोन चेक के माध्यम से लाखों रुपए निकाल लिए गए। जानकारी ट्रस्ट को तब मिली जब तीसरी बार बड़ी रकम निकालने की कोशिश की गई। ट्रस्ट की ओर से इस मामले में अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के क्लोन चेक के माध्यम से लखनऊ के एक बैंक से एक सितंबर को ढाई लाख और फिर दो दिन बाद साढ़े तीन लाख रुपये निकाले गए। जब नौ लाख 86 हजार का तीसरा चेक लखनऊ के ही बैंक ऑफ बड़ौदा में लगाया गया तो वेरीफिकेशन के लिए ट्रस्ट को लखनऊ से बैंक ने फोन किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने इस तरह के भुगतान की जानकारी से इनकार किया। बाद में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जब अपना खाता देखा तो छह लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी हुई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी अयोध्या पुलिस को दी औऱ मुकदमा दर्ज कराया।

कोई बड़ा गिरोह हो सकता है इसके पीछे

अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने आशंका जताई कि बताया कि कोई बड़ा गिरोह इस पूरे खेल में शामिल हो सकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img