03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, 2 की गई जान, 20 घायल

Spread the love

एफएनएन, सिरसा: हरियाणा के सिरसा में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ऐलनाबाद में एक रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी. जबरदस्त टक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गई. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 20 लोग घायल हो गए. महिलाओं को कंधे, हाथ और सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

हादसे में दो की मौत: हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और रोड पर जाम की स्थिति बन गई. रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली को रोड से साइड कराया जा रहा है. हादसा सुबह करीब सवा 9 बजे ऐलनाबाद के हनुमानगढ़ रोड पर बाजीगरों की ढाणी के पास हुआ है. हरियाणा रोडवेज की बस सिरसा की ओर आ रही थी. बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित हैं. ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 2 लोगों की मौत हुई है और 20 घायल हुए हैं. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई.

हादसे की जांच जारी: मौके पर पहुंची ऐलनाबाद पुलिस के प्रभारी प्रगट सिंह का कहना है कि “सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है”. वहीं, सिरसा रोडवेज डिपो के ड्यूटी इंचार्ज नंदलाल ने बताया कि “बस चालक हरफूल और कंडक्टर पीयूष कुमार बस में तैनात थे. दोनों ही सिरास बस स्टैंड से सुबह करीब 6.50 मिनट पर बस लेकर राजस्थान के अनूपगढ़ रवाना हुए थे”.

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img