03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, खोला ये राज

Spread the love

एफएनएन, मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस  में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने आज हर उस आरोप का जवाब दिया जो उन पर लगाया जा रहा है। सुशांत के साथ यूरोप दौरे को लेकर रिया चक्रवर्ती ने कहा कि यूरोप की ट्रिप पर जब हम जा रहे थे, तो सुशांत ने बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है और उसके लिए वो एक दवाई लेता है। रिया के मुताबिक, सुशांत ने उन्हें बताया था कि दवाई का नाम मोडाफिनिल है, फ्लाइट से पहले उसने वो दवाई ली। रिया ने बताया कि हम पेरिस में लैंड हुए, तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकला। लेकिन स्विट्जरलैंड पहुंचने में वो खुश थे। रिया ने बताया कि कमरे में मुझे डर लगा, लेकिन सुशांत ने कहा सब ठीक है।

riya

2013 में सुशांत को हुई थी डिप्रेशन की शिकायत

रिया चक्रवर्ती ने बताया कि 2013 में उनके साथ कुछ हुआ था, जब उनके साथ डिप्रेशन जैसी चीजें शुरू हुई थीं। तब वो मनोवैज्ञानिक से मिले थे, जिनका नाम हरेश शेट्टी है उन्होंने ही दवाई के बारे में बताया था। तब मैंने सुशांत से पूछा था कि क्या हो रहा है। तब सुशांत ने उन्हें 2013 के बाद की बातें बताई, लेकिन तब उन्हें डिप्रेशन फील होने लगा था। इसी वजह से यूरोप की ट्रिप का वक्त कम कर दिया गया था।

सुशांत और शोविक में थे गजब के संबंध

रिया से यूरोप ट्रिप पर भाई शोविक को लेकर बताया कि शोविक-सुशांत में अच्छे संबंध थे। हम तीनों ने साथ में एक कंपनी बनाई थी जिसका नाम था रियेलिटिक्स। ये सुशांत का ड्रीम प्रोजेक्ट था, इसमें मैं, मेरा भाई और सुशांत तीनों पार्टनर थे। इसके लिए तीनों को 33000-33000 देने थे, मेरे भाई के पैसे मैंने अपने खाते से दिए थे।

सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थी: रिया

रिया ने मुताबिक वे सुशांत के पैसों पर नहीं जी रही थीं। उन्होंने कहा- सुशांत किंग साइज जीता था। मुझसे पहले भी सुशांत 6 लड़कों के साथ थाईलैंड ट्रिप पर गया था और 70 लाख खर्च किए थे। वो प्राइवेट जेट साथ में ले गया था। वे स्टार की तरह जीता था। मैं सुशांत के पैसे पर नहीं जी रही थी। हम साथ में कपल की तरह रह रहे थे। अपने करीबियों पर पैसे खर्च करना सुशांत को पसंद था।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img