03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इसलिए नहीं खोला बाॅर्डर, उत्तराखंड ने रखे अपने तर्क

  • कहा, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी को प्रवेश देना ठीक नहीं

एफएनएन, देहरादूनः बाॅर्डर पर आवाजाही को लेकर केंद्र की नाराजगी के बाद उत्तराखंड सरकार ने अपना पक्ष केंद्र के समक्ष रखा है। सरकार का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। बाॅर्डर पर अनावश्यक आवाजाही इसीलिए रोकी गई है। हालांकि दो हजार लोग प्रतिदिन उत्तराखंड आ रहे हैं। उनसे कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाने समेत कुछ शर्त रखी गई है। यह प्रदेश के हित में लिया गया फैसला है।

utta1

बता दें कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कुछ राज्यों के अधिकारियों द्वारा अपने राज्यों में आवागमन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी सूचना पर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद हरकत में आए उत्तराखंड प्रशासन ने इस पर अपनी सफाई देनी शुरू की। केंद्रीय गृह विभाग के अधिकारियों से बगैर जांच आने वाले व्यक्तियों के क्वारंटाइन और ट्रेकिंग-ट्रेसिंग के लिए उनके पंजीकरण की व्यवस्था बहाल रखने की पैरवी की गई। सरकार ने तय किया कि मौजूदा व्यवस्था में बदलाव करने से स्थिति खराब हो सकती है। हालांकि यह भी कहा गया कि इन सभी जानकारियों के बाद भी केंद्र का जो निर्देश होगा पालन किया जाएगा।

trie

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य सरकार के तर्कों पर सहमत जताई है। राज्य की ओर से ड्राफ्ट जल्द केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जा रहा है। सीमित प्रवेश पर सरकार ने केंद्र के सामने सभी तर्क रखे हैं।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img