03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उधार दिए रुपये मांगने पर रिटायर्ड दारोगा के बेटे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, तीन हिरासत में

Spread the love

मामला बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र का, तीनों हत्यारोपी पुलिस की हिरासत में

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। उधार के 150 रुपये मांगने पर एक दबंग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिटायर्ड दारोगा के बेटे की लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुट गई है। साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक शराब और स्मैक का नशा करता था।

मृतक अरुण उर्फ अनुज शर्मा का फाइल फोटो

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव धनोरा माफी की रहने वाली शगुन शर्मा पुलिस से रिटायर्ड दारोगा हैं। उनके पति एलआईसी में हैं। उनका 40 वर्षीय बेटा अरुण शर्मा उर्फ अनुज अपने दोस्त शिवम चौधरी के साथ बैरियर के पास शराब भट्टी पर शराब पीकर लौट रहे थे। गांव के बाहर पुलिया के पास अनुज को मोहल्ले का ही राहुल मिल गया। अरुण से उसने 150 रुपये उधार लिये थे। अरुण ने राहुल से अपने रुपये मांगे। इसी बात को लेकर कहासुनी, गाली गलौज होने लगी। बताते हैं कि गुस्से में अरुण ने राहुल को थप्पड़ मार दिया। राहुल उसको जान से मार डालने की धमकी देते हुए चला गया। कहा- रुपये तो नहीं मिलेंगे, लेकिन अभी लौटकर तुझे सबक सिखाते हैं।

तीनों हत्यारोपी पुलिस हिरासत में

घटना के करीब आधे घंटे बाद राहुल अपने साथियों बासू और ख्वाजा के साथ वहां आ धमका। उनके हाथ में लोहे की राड थी। रॉड मारकर अरुण को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर परिवार वाले वहां पहुंच गये। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। गंभीर हालत में अरुण को पहले एक प्राइवेट हास्पिटल और बाद में भोजीपुरा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राहुल, वासु और ख्वाजा को हिरासत में लिया है और पूछताछ में जुट गई है। इधर, मृतक की पत्नी विजया शर्मा और मां शगुन शर्मा समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। वह प्राइवेट नौकरी करता था।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img