03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudrapur : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सितारगंज हाईवे पर बगवाड़ा मंडी के सामने शुक्रवार रात एक दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रेलवे स्टेशन जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के ग्राम सहजनी निवासी 22 वर्षीय रोहित चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान शुक्रवार रात अपने 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चौहान को बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। अक्षय लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के ग्राम जुआफर के रहने वाले थे। उन्हें बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौटना था।

बताया गया कि रात करीब 10 बजे दोनों बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अक्षय लाल चौहान को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रोहित के पिता राधेश्याम चौहान ने बताया कि उनका बेटा सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

वहीं, अक्षय लाल चौहान पांच अक्टूबर को रुद्रपुर आए थे और शुक्रवार रात ट्रेन से अपने घर लौटने वाले थे। लेकिन रेलवे स्टेशन जाते समय हुए हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डंपर और चालक की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब दुर्घटना में शामिल डंपर और उसके चालक की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हादसों से हाईवे की सुरक्षा पर सवाल

सितारगंज हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। हाल के दिनों में इस मार्ग पर हुए हादसों में छह लोगों की मौत के बाद यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सख्ती के दावे किए गए थे। इसके बावजूद बगवाड़ा मंडी के सामने हुए इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस डंपर और उसके चालक की पहचान करने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Hot this week

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Ramesh Pokhriyal निशंक बोले- मैं हमेशा मेन लाइन में हूं, साइडलाइन होने का सवाल नहीं

एफएनएन, देहरादून : Ramesh Pokhriyal पूर्व केंद्रीय मंत्री और...

Topics

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img