03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फर्जी ट्रस्ट बनाकर कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर कब्जा, 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

एफएनएन, सीबीगंज : सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर कब्जा करते हुए मजार बनाने का प्रयास किया। उसके बाद फर्जी कागजात तैयार कर उप निबंधक सदर द्वितीय के यहां चैरिटेबिल ट्रस्ट को पंजीकृत कराया।

इसके बाद अन्य फर्जी कागजात तैयार कर सुन्नी सेंट्रल बोर्ड लखनऊ के वक्फ बोर्ड में दर्ज कराकर प्रबंध समिति में खुद अध्यक्ष बनकर अपने कोषाध्यक्ष, सचिव व सदस्य बना लिए। गांव के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एक पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के गांव सरनिया निवासी पुत्तन शाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव में खसरा नंबर 229 में रकबा 0.3040 हेक्टेयर और 231 में 0 .7210 हेक्टेयर जमीन खतौनी में कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। यह सरकारी जमीन है। गांव के ही सब्जे अली ने सैयद हामिद हसन नाम के एक व्यक्ति को फकीर बनाकर कब्रिस्तान के कुछ हिस्से पर बैठा दिया।

झाड़-फूक करा कर उससे होने वाली आमदनी में अपना हिस्सा लेने लगा। उसकी मौत के बाद उसके शव को वहीं दफन करा दिया। फिर कब्रिस्तान की करीब तीन बीघा जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मजार का निर्माण कराने लगा। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने कि धमकी दी।

आरापे लगाया कि फर्जी कागजात तैयार कर सैयद हामिद हसन दरगाह चैरिटेबिल ट्रस्ट के नाम से न्यास पत्र उप निबंधक सदर द्वितीय के कार्यालय में 24 नंबर वर्ष 2020 को पंजीकृत करा लिया। इसके बाद अपने आपको ट्रस्टी नामित कर अपनी जमीन बताते हुए 12 फरवरी वर्ष 2021 में एक वाद कोर्ट में डाल दिया। कोर्ट ने जमीन सरकारी बताते हुए अपना फैसला सुना दिया।

लेकिन सब्जे अली ने फर्जी कागजात तैयार करा सुन्नी सेंट्रल बोर्ड लखनऊ के वक्फ बोर्ड में संपत्ति संख्या 2214 पर दर्ज करा लिया और वक्फ बोर्ड द्वारा गठित प्रबंध समिति में खुद अध्यक्ष बन गया। 24 नवंबर 2020 को कराए फर्जी ट्रस्ट पंजीकरण में गवाह आसिफ शाहिद को कोषाध्यक्ष, महबूद अली को सचिव अन्य चार पुत्री,

पत्नी व अन्य सदस्य नामित कर 29 मई वर्ष 2021 को तौलियत प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया। पुलिस ने पुत्तन शाह की तहरीर पर सब्जे अली, जाकिर, फरहानज, गुलनाज, शना जाफरी, राहिल जाफरी, मनीष कुमार, आसिफ अली, अहमद अली निवासी सरनिया और मकसूद समेत जैव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hot this week

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img