03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर: गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से नशे में जमकर मचाया उत्पात, हमले में भाजपा नेता घायल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुरः उत्तराखंड के रुद्रपुर में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां नशे में धुत एक गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास भी किया। जिसमें लोगों और गार्ड के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता हमले में घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप का है। यहां देर रात शराब के नशे में धुत एक गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं, गार्ड लाइसेंसी बंदूक से लोगों में दहशत फैला रहा था। ऐसे में लोगों ने उससे बंदूक छीनने का प्रयास किया। वहीं, इस खींचातानी में अचानक गोली चल गई।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसी बीच नशे में चूर गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता और गार्ड को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक वार्ड संख्या 2 की नारायण कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार को सिर पर बंदूक की नाल से हमला किया गया है। बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ता के घर के सामने नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था। उसे रोकने के लिए मौके पर पहुंचे रामधारी गंगवार के साथ यह हादसा हुआ है।

जबकि इसके बाद स्थानीय लोगों ने गार्ड को जमकर पीट दिया। गार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा लोग गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img