03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर सांप से डसवाया

Spread the love

एफएनएन, मेरठ: के बहसूमा में सौरभ राजपूत जैसा एक और हत्याकांड हुआ है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद खुद को बचाने के लिए ऐसी साजिश रची कि हर कोई जानकार हैरान हो गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामला का पर्दाफाश कर दिया है।

दरअसल, अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी।

दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के दस निशान थे। जिसे देखकर परिजन ने सांप के दस बार डसने से अमित की मौत का दावा किया था।

परिजनों ने सपेरे को बुलाया, जिसने सांप को अमित के शव के पास से पकड़ा था। बाद में सांप को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया था। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने देर रात अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने पुलिस काे गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी।
महमूदपुर सिखेड़ा गांव के सपेरे से खरीदा सांप
पुलिस के अनुसार, अमरदीप पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में रहने वाले एक सपेरे से वाइपर सांप को एक हजार रुपये में खरीद कर लाया था। वाइपर सांप बेहद जहरीला होता है, उसके डसने से बचने के कम ही चांस होते हैं। रात में अमित की सोते समय गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद शव के नीचे सांप को दबा कर रख दिया। दबाव में सांप ने अमित के कई बार डसा। सुबह होने पर रविता ने अपनी योजना के अनुसार, हत्या को हादसा दर्शा दिया।
ग्रामीणों को थी प्रेमप्रसंग की भनक, मौत के बाद जताया शक
दोनों आरोपियों ने हत्या को हादसे में बदलने के लिए गहरी साजिश रची। वारदात के बाद अमित के नीचे जिंदा सांप व शरीर पर डसने के निशान देखकर परिजन को भी सर्पदंश से मौत का विश्वास होने लगा। लेकिन ग्रामीणों को रविता और अमरदीप के प्रेम प्रसंग की पहले से भनक थी।

अमित और अमरदीप एक साथ मजदूरी करते थे। अमरदीप का अमित के घर आना जाना था। एक साल से रविता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमरदीप की अचानक हुई मौत ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही थी और उन्होंने पहले ही दिन शक जाहिर कर दिया था। इसी के चलते अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।
हत्या के साथ खुद को बचाने की भी रची साजिश
बताया गया है कि अमित को पत्नी के अमरदीप से संबंध की भनक लग गई थी। इसके चलते वह विरोध करने लगा था। इसके चलते दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। दोनों आरोपी हत्या के साथ खुद को बचाने का तरीका भी तलाश रहे थे। आरोपियों ने गूगल और यूट्यूब के जरिये भी हत्या के तरीके जानने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अमित की हत्या की थी। बृहस्पतिवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img