03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा रावण, गंगा में की विसर्जित, जयपुर के राजा राम की दिल छू लेने वाली है कहानी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : रावण का वेष धर एक रामलीला कलाकार गंगा में लोगों की अस्थियों का विसर्जन करता नजर आया तो हर किसी के लिए कौतूहल का विषय बन गया। लोग रूककर इस कलाकार को देखने लगे। राजस्थान के जयपुर से आए इस कलाकार ने मंगलवार को गंगा में 156 लोगाें की अस्थियों का विसर्जन किया।

रामलीला में अभिनय करने वाले राजाराम जैन वर्ष 2006 से लावारिस लोगों की अस्थियों का गंगा में विसर्जन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार रावण का वेष धारण कर अस्थियों का विसर्जन किया। अब तब वह 25 बार में 6000 से अधिक लोगों का अस्थि विसर्जन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर में रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले लोगों को एकत्र कर अयोध्या में राम मंदिर की परिक्रमा करना उनका लक्ष्य है। राजाराम जैन ने बताया कि वह 1994 से राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा राजस्थान में रामलीला में अभिनय करते आ रहे हैं।

नैनीताल पुलिस ने डीजीपी के लिए आयोजित किया सम्मान समारोह, कल को होंगे रिटायर्ड

कर्मयोगी रावण सरकार की उपाधि

राष्ट्रीय स्तर के मेले में उनको कर्मयोगी रावण सरकार की उपाधि दी गई है। उनकी पत्नी अल्का दुलारी जैन कर्मयोगी दस्ताना कठपुतली का आयोजन करती हैं। वह लगभग 45 देशों में 13 साल तक इस कला का प्रदर्शन कर तमाम अवार्ड जीत चुकी हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद जाएंगे अयोध्या

राजाराम जैन का कहना है कि रावण को अब तक केवल उपहास और अनादर के साथ देखा गया। जबकि, वह अब देशभर में रावण का किरदार निभाने वाले लोगों को लेकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोध्या धाम जाएंगे और प्रभू श्रीराम के मंदिर की परिक्रमा करेंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img