एफएनएन, देहरादून : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है। कई संगठन इसे लेकर रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज कई संगठन और विपक्षी पार्टियों के लोगों ने विशाल रैली निकाली।
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज विभिन्न संगठनों के लोगों ने राजधानी देहरादून में प्रदर्शन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दल मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले।







