03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सिटी से देहात तक संदिग्ध की जांच, हरिद्वार पुलिस का सघन सत्यापन अभियान

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा रविवार को कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के बावजूद भी सघन सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने अभियान के अंतर्गत गली-मोहल्ला पहुंचकर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों एवं संदिग्ध लोगों का सत्यापन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद में कोई भी व्यक्ति बिना पहचान और सत्यापन के न रहे। सत्यापन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है, वहीं नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

PunjabKesari

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वह सत्यापन अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास रहने वाले किरायेदारों अथवा बाहरी व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाने को समय पर दें। अगर किसी मोहल्ले या कॉलोनी में कोई संदिग्ध या आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति दिखाई दे तो सतकर्ता बरतते हुए तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Hot this week

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...

Topics

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img