03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटी अंकिता को न्याय तभी मिलेगा जब… उर्मिला- सुरेश राठौड़ की सुरक्षा पर हरीश रावत ने जताई चिंता

एफएनएन, देहरादून : अंकिता भंडारी मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है. हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या का प्रसंग उत्तराखंड के मान-स्वाभिमान और सम्मान से जुड़ा है. अंकिता ने उसकी हत्या किए जाने से पहले जिस VIP को विशेष सेवा देने के लिए दबाव बनाए जाने का जिक्र किया था और उनकी माताश्री ने एक ऐसे नाम का खुलासा भी किया था. इससे यह तथ्य पूर्णतः सिद्ध हो गया है कि वनंतरा रिज़ॉर्ट प्रेशर पॉलिटिक्स के लोगों का अड्डा था. अब उर्मिला और सुरेश राठौड़ जी की बातचीत में जो बातें उभरी हैं और जो तथ्य सामने आए हैं, उसके आलोक में तीन लोग अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं. एक अंकिता, जिसकी हत्या हो गई है. दूसरे ये दो लोग- उर्मिला और सुरेश राठौड़.

आगे हरीश रावत ने कहा, बेटी अंकिता को न्याय तभी मिल सकता है, जब उर्मिला और सुरेश राठौड़ सुरक्षित रहेंगे और उनको कोर्ट का अभयदान मिलेगा. मुझे जिस प्रकार की बौखलाहट सत्ता और सत्तारूढ़ पार्टी में दिखाई दे रही है और पुलिस जिस प्रकार सत्ता के हाथ का खिलौना बन गई है, उसे देखते हुए इन दोनों महत्वपूर्ण गवाहों की सुरक्षा की चिंता हो रही है. किसका व्यक्तिगत रिकॉर्ड क्या है, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है. हमारे लिए महत्वपूर्ण इस संदर्भ में बचे-खुचे साक्ष्यों की रक्षा का प्रश्न है. पहले भी साक्ष्य नष्ट किए गए. होना तो यह चाहिए था कि अंकिता की हत्या किए जाने से पूर्व अंकिता का कथन FIR का हिस्सा होना चाहिए था, उसके आधार पर इन्वेस्टिगेशन होना चाहिए था और कोर्ट के सामने वह तथ्य लाया जाना चाहिए था.

आगे उन्होंने कहा, अब अंकिता की आत्मा न्याय के लिए गुहार लगा रही है. उत्तराखंड में चारों तरफ जो गुस्सा दिखाई दे रहा है, वह और कुछ नहीं बल्कि अंकिता की आत्मा है-एक ऐसी बेटी, जो अपनी मां को बरसात में चूती हुई छत से बचा सके, इसके लिए नौकरी करती है ताकि उसकी मां जिंदगी का सुकून देख सके. इसलिए आज उत्तराखंड में जगह-जगह नारे लग रहे हैं कि अंकिता, तेरे हत्यारों को-चाहे वे कहीं भी हों, कितने ही बड़े क्यों न हों-हम उन्हें ढूंढकर निकालेंगे और कानून के हवाले करेंगे.

Hot this week

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Topics

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img