03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खटीमा में धामी सरकार की बड़ी पहल, बचपन का सपना साकार कर सैनिकों को दी सौगात

एफएनएन, खटीमा : सीएम पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर गुरुवार को खटीमा दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में बन कर निर्मित हुई सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण किया. इसके अलावा सीएम ने सैनिक सम्मान समारोह में शिरकत कर वीर वीरांगनाओं एवं वीर सैनिकों को सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने पर गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे. इस अवसर पर सीएम धामी ने खटीमा के नगर पालिका क्षेत्र में 7 करोड़ 15 लाख की लागत से बन कर तैयार हुए भव्य सीएसडी कैंटीन भवन का पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया. इस अवसर पर सीएम धामी ने कैंटीन का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया.

इसके बाद सीएम धामी ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया. इस मौके पर सीएम धामी ने 60 वीर वीरांगनाओं एवं 80 पूर्व वीर सैनिकों को सम्मानित किया. सीएम धामी के स्वर्गीय पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की चित्र पर सीएम ने अपनी माता विशना देवी एवं धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया. सीएम के साथ नैनीताल सांसद अजय भट्ट,सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,प्रदीप बत्ता,राम सिंह कैड़ा सहित कई दर्जा मंत्री सैनिक अधिकारियों ने शिरकत की.

इस मौके पर सीएम धामी ने सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सैनिकों को संबोधित किया. सीएम धामी ने कहा खटीमा का विधायक रहते खटीमा क्षेत्र में एक भव्य सीएसडी कैंटीन बनाने का उनका सपना आज साकार हुआ है. बचपन में सैनिक पिता के साथ चंपावत जिले के बनबसा कैंटीन जाने के दौरान पूर्व सैनिकों की परेशानी को उन्होंने देखा है. शुरू से उनके मन में खटीमा में सीएसडी कैंटीन निर्माण की चाहत थी. जिसे आज उनकी सरकार ने पूरा किया है.

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img