03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ी का बड़ा खुलासा, डॉक्टर की शिकायत पर मैनेजर सहित 7 आरोपी पुलिस के घेरे में

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : शहर में सिटी अस्पताल के साझेदारों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है. अस्पताल में साझेदार रहे एक डॉक्टर ने अपने ही साझेदारों पर फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर बैंक खाते संचालित कर लाखों रुपये का गबन, फर्जी का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नया हरिद्वार कॉलोनी निवासी डॉ. सुमंतु विरमानी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह साल 2000 से सिटी अस्पताल की फर्म में विधिवत साझेदार हैं. इसी फर्म के माध्यम से अस्पताल का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2005 को फर्म का पुनर्गठन हुआ, जिसमें उनके साथ ही सतीश विरमानी, विक्रम विरमानी, शकुंतला देवी, अमित विरमानी, लता मेहता उर्फ स्वर्ण लता मेहता और ऋचा ढोडी को भी साझेदार बनाया गया.

डॉ. विरमानी का आरोप है कि उनको बिना जानकारी दिए और बिना किसी सहमति के साल 2015 में फर्म के नाम पर एक बैंक की चंद्राचार्य चौक शाखा में एक खाता खोला गया, जिसे शिव कुमार कपूर और अन्य साझेदारों ने आपसी मिलीभगत से उनके फर्जी हस्ताक्षर करवा लिए. इस खाते की जानकारी उनसे छिपाई गई और उनकी सहमति भी नहीं ली गई. उन्होंने बताया कि साल 2018 में उन्हें अवैध रूप से दुर्भावनापूर्ण साझेदारी फर्म से बाहर कर दिया गया. इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी कूटरचित साझेदारी विलेख तैयार कर एक बैंक में नया खाता खुलवाया, जिसमें उन्हें साझेदार के रूप में शामिल नहीं किया गया. आरोप है कि पांच जनवरी 2019 को आईडीबीआई खाते से 10 लाख 81 हजार रुपये निकालकर बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए.

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img