03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राकेश टिकैत से मिलने आज गाजीपुर बॉर्डर जाएंगे हरियाणा के सभी खाप प्रतिनिधि

  • जाट भवन में हुई सर्वखाप की पंचायत, किसानों को समर्थन देने का किया एलान
  • भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष बोले- हर घर से एक-एक आदमी पहुंचे आंदोलन में

एफएनएन,दिल्ली : कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 65 दिनों से लगातार किसान आंदोलन जारी है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसक घटनाओं के बाद रोहतक के जाट भवन में सर्वखाप की पंचायत हुई। इसमें कई खाप के पदाधिकारियों ने शिरकत की। पंचायत की अध्यक्षता 84 खाप के प्रधान हरदीप सिंह अहलावत ने की। खाप पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि हरियाणा की खापें अब किसान आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगी और किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेगी। वही खाप पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक धरने पर बैठा है और सरकार के ऊपर कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किला की घटना शर्मसार करने वाली है लेकिन यह सरकार की ओर से आंदोलन को खत्म करने की एक साजिश थी। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img