03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्य सभा सांसद अमर सिंह का निधन

एफएनएन, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार अमर सिंह नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद शनिवार शाम उनका निधन हो गया। सिंगापुर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव और अमिताभ बच्चन जैसों के करीबी रहे अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी, हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं।

amar_singh_

उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी। अमर सिंह 2002 और फिर 2008 में भी राज्यसभा के लिए चुने गये थे। एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के अलावा मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिवार से भी उनके बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी महीने में अमर सिंह ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img