03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरियाणा में रेल हादसा: चलती मालगाड़ी से गिरे 10 कंटेनर, दिल्ली-चंडीगढ़ रेवले रूट बाधित, तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

Spread the love

एफएनएन, करनाल: हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह ट्रेन हादसा हो गया. खबर है कि तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 10 कंटेनर गिर गए. ये कंटेनर करीब 1 किलोमीटर के हिस्से में बिखरे हुए हैं. कंटेनर के गिरने का अहसास होते ही ड्राइवर ने ट्रेन को रोका और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है.

करनाल में रेल हादसा

 रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी. जब ट्रेन करनाल के तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो चलती ट्रेन से अचानक 10 कंटेनर पटरी पर गिरकर बिखर गए. जिसके चलते दोनों तरफ की रेलवे लाइन बाधित हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
चलती मालगाड़ी से गिरे कंटेनर

 फिलहाल पटरी पर बिखरे कंटेनरों को हटाने का काम किया जा रहा है. ये घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है. कंटेनर गिरने की वजह से बिजली के कई पोल टूट गए हैं. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अनुमान है कि ट्रैक और रेलवे बिजली पोल ठीक होने में काफी समय लग सकता है. तब तक इस रूट पर रेल सेवा बंद रहेगी.

रेल यातायात ठप

 इस रेल हादसे के बाद से चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाला रेलवे रूट बाधित हो गया. आसपास रहने वाले लोगों ने कहा कि उनको तेज गड़गड़ाहट की आवाज आई. जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो रेलवे लाइन पर कंटेनर बिखरे हुए मिले. करीब 1 किलोमीटर तक ये कंटेनर गिरे हुए हैं. मौके पर पहुंचे हरियाणा पुलिस के जवान ने कहा कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल किसी की जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img