03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीनगर रेलवे टनल में इलेक्ट्रीशियन की मौत, मजदूरों ने जमकर किया हंगामा

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत ग्राम पंचायत रानीहाट में रात की शिफ्ट में टनल के अंदर काम कर रहे एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई. कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद आज रानीहाट के पास गुस्साएं कर्मचारियों ने काम पूरी तरह से बंद रखा.

टनल के काम में लगे मजदूर राजू चौहान ने बताया 38 वर्षीय सरविंदर प्रसाद निवासी बलिया उत्तरप्रदेश रानीहाट रेलवे निर्माण कार्य में लगी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर कार्यरत था. नाइट शिफ्ट के दौरान सुबह 4 बजे सरविंदर ने छाती में दर्द और उसकी सांस फूलने लगी. मजदूर दौड़ते हुए उसे कंपनी डिसपेंसरी ले गए. डिस्पेंसरी में ऑक्सीजन की सुविधा न मिलने से एम्बुलेंस के माध्यम से उसे उपजिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया. यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मजदूरों ने काम बंद करते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा देने, रेलवे की डिस्पेंसरी में मेडिकल सुविधा पूर्ण रूप से करवाये जाने और टनल के अंदर वेंटिलेशन की पूरी व्यवस्था किये जाने की मांग की. नवयुगा कंपनी के प्रबंधक राजेश अरोड़ा ने कहा निर्माण क्षेत्र में सभी तरह के सुरक्षा इंतजाम भरपूर हैं. यह केवल इतेफाक है कि कंपनी में कार्यरत कर्मी की हृदयगति रुकने के कारण मौत हुई है.

ऑक्सीजन मिलती तो बच जाती जान: संविदा श्रमिक संघ सीआईटीयू पैकेज 5 मलेथा शाखा अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया मलेथा से लेकर रानीहाट तक रेलवे निर्माणकार्य में लगी कंपनी में कई कमियां होने के चलते मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने के दौरान निर्माणदायी कंपनी के पास चार ऑक्सीजन सिलेंडरों में से एक भी भरा नहीं मिला, यदि समय रहते हुए कर्मचारी को ऑक्सीजन मिल जाती तो सरविंदर की जान बच जाती.

पढे़ं-उत्तराखंड में मानसून की बारिश लाई आफत, मसूरी में कई सड़कें बंद, जजरेड़ पहाड़ी से भूस्खलन

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img