03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बेनतीजा रही पंजाब-हरियाणा सीएम की बैठक, नहर के निर्माण पर नहीं बनी सहमति

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, चंडीगढ़ : सतलुज यमुना लिंक नहर के विवाद पर पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की बैठक बेनतीजा रही। दोनों राज्यों के बीच एसवाईएल के निर्माण पर सहमति नहीं बन पाई। दोनाें सीएम के बीच हरियाणा निवास में बैठक हुई। सीएम भगवंत मान के हरियाणा निवास पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आज की बैठक में नहर के निर्माण पर चर्चा हुई।

  • मनोहर लाल बोले-एसवाईएल हमारे जीवन-मरण का सवाल

एसवाईएल पर पंजाब के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार आज हमने बैठक की।  SYL का निर्माण हमारे लिए जीवन मरण का सवाल है।इससे पहले भी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ बैठक की गई थी। पंजाब के साथ बैठक में सहमति नहीं बनी। सुप्रीम कोर्ट ने SYL के निर्माण के लिए कहा है पंजाब उस पर सहमत नहीं है।

सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को बैठक के विषय में बताएंगे। पानी के लिए पहले भी ट्रिब्यूनल बनाया गया था, उसके बाद 3 जजों का नया ट्रिब्यूनल बनाया गया लेकिन ट्रिब्यूनल के फैसले के अनुसार पानी के लिए भी एसवाईएल का निर्माण जरूरी है। कुछ और जरूरी मुद्दों पर भी बातचीत हुई। दोनों राज्यों के बीच पानी बंटवारे, घग्गर नदी के पानी को साफ करने के विषय पर भी बातचीत हुई। घग्गर नदी के पानी को साफ करने के लिए दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है।

 

भगवंत मान बोले-हमारे पास पानी ही नहीं
वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारे पास पहले ही पानी की कमीं है, हम हरियाणा को कहां से देंगे। हरियाणा चाहे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाकर हरियाणा के लिए दूसरे स्रोत से पानी मांगेंगे। इसके लिए साथ मिलकर बैठक करेंगे। मैंने पंजाब का पक्ष पूरी मजबूती के साथ रखा। जब पंजाब की जरूरतें पूरी नहीं हो रहीं तो नहर बनाने का सवाल ही नहीं उठता। मान ने कहा कि पंजाब के पास नदियों का केवल 27 प्रतिशत पानी है। 73 फीसदी जमीन से निकाल रहे हैं। ऐसे में हरियाणा को पानी देने का सवाल ही नहीं उठता।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img