03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पर्ल्स कंपनी की ठगी के शिकार निवेशकों, पूर्व अभिकर्ताओं का बरेली में जेल भरो आंदोलन रविवार से

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। पर्ल्स कंपनी की ठगी के शिकार बहुत से निवेशकों और पूर्व फील्ड वर्कर्स ने शनिवार को लगातार 21 वें दिन भी तत्काल धनवापसी की मांग को लेकर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को को सौंपा।

धरना स्थल पर पूरनलाल और अन्य वक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच ठगी के शिकार जिले भर के पर्ल्स कंपनी के हजारों निवेशकों और फील्ड वर्कर्स का कल रविवार से प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में सक्रिय सहभागिता कर सुबह नौ बजे सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचने का आह्वान किया है।

धरना दे रहे कई प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि  पर्ल्स कंपनी की ठगी से पीड़ित हमारे बहुत से निवेशकों और अभिकर्ता साथियों को आत्म हत्याएं तक करनी पड़ी हैं। निर्णायक दौर में पूरी एकजुटता दिखाते हुए सभी जेल भरो आंदोलन में सक्रिय सहभागिता करेंगे, तभी शासन-प्रशासन और न्यायपालिका को भारत सरकार द्वारा बनाए गए कानून बड्स एक्ट 2019 के तहत 2 से 3 गुना तक भुगतान कराने के लिए राजी कर पाएंगे।

बताया-बरेली की तरह पीलीभीत और प्रदेश के कई अन्य जिलों तथा देश भर के विभिन्न राज्यों में यह आंदोलन सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में शनिवार को भी पर्ल्स कंपनी के कई दर्जन निवेशक, पूर्व अभिकर्ता शामिल रहे।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img