एफएनएन ब्यूरो, गोंडा-उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया बनकर एक नटवरलाल ने चकबंदी आयुक्त पर फोन कॉल से ऐसा दबाब बनाया कि चकबंदी विभाग में एक के बाद एक सात अधिकारियों के तबादले करवा दिए। मामले कि खुलासा होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रतिनिधि ने जनपद के कटरा बाजार थाने में सतीश नाम के चालबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एफएनएन ब्यूरो, नोएडा: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बिसरख थाना पुलिस ने राधा स्काई गार्डन सोसाइटी से मैट्रिमोनियल साइट्स(Matrimonial sites) पर फर्जी आईडी बनाकर अमीर घरानों की महिलाओं-युवतियों से ठगी करने वाले कथित आईआईएम ग्रेजुएट और खुद को एयरटेल कंपनी का पूर्व एचआर मैनेजर बताने वाले लखनऊ के मूल निवासी शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। 20 से ज्यादा युवतियों को वह अपना शिकार बना चुका था।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जिला पंचायत की दूसरी फर्म का अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर शातिर ठेकेदार ने बरेली नगर निगम से लाखों का ठेका हथिया लिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद जिला पंचायत की ओर से नगर निगम प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर जिम्मेदार अफसरों में हड़कम्प मचा हुआ है। नगर निगम के निर्माण विभाग के जेई से लेकर टेंडर प्रपत्रों की जांच करने वाली कमेटी के सदस्य तक अब जांच और कठोर कार्रवाई के लपेटे में हैं।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। पर्ल्स कंपनी की ठगी के शिकार बहुत से निवेशकों और पूर्व फील्ड वर्कर्स ने शनिवार को लगातार 21 वें दिन भी तत्काल धनवापसी की मांग को लेकर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को को सौंपा।
एफएनएन ब्यूरो, देहरादून-उत्तराखंड। एसआईटी की जांच में गोल्डन फॉरेस्ट की हजारों हेक्टेयर जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का खुलासा हुआ है। कंपनी की समस्त जमीन वर्षों पहले राज्य सरकार में निहित हो चुकने के बावजूद इस पर सरकारी कब्जा नहीं लिया गया और इस तरह हजारों हेक्टेयर जमीन को खुर्द-बुर्द हो जाने दिया गया।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सीबीगंज स्थित खुसरो मैमोरियल पीजी कॉलेज में कथित डी. फार्मा फर्जीवाड़े को एसएसपी अनुराग आर्य ने गंभीरता से लेते हुए जांच के वास्ते स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित कर दी है।