03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी से बदसलूकी का विरोध बना मुसीबत, ट्रांसपोर्टर को पीट-पीटकर किया घायल

एफएनएन, रुड़की: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं टांके आए हैं। मौके पर हुए हंगामे, अफरा तफरी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, तुषार अरोड़ा निवासी कृष्णानगर का पुहाना चौक पर ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। विगत शनिवार की शाम वह पत्नी मोनिका अरोड़ा और बेटे के साथ रामनगर बाजार में घूमने आए थे। इस दौरान वह लेबर चौक पर फ़ास्ट फ़ूड खाने के लिए रुक गए।

इसी दौरान तीन युवक बाइक पर वहां पहुंच गए और मोनिका पर फबतिया कसने लगे, विरोध करने पर छेड़खानी शुरू कर दी। मोनिका अरोड़ा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माने तो तुषार अरोड़ा ने युवकों को ऐसा करने से मना करते हुए विरोध जताया।

जिस पर हमलावरों ने तुषार पर लात घूसों से हमला बोल दिया जिससे तुषार के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई। मौके पर भीड़ जमा हो गई लोगों ने बमुश्किल तुषार को

छुड़ाया। तुषार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपया भी छीन कर भाग गए हैं।

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी दी गई है। तहरीर के आधार पर पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img