03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजाजी टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन का प्रस्ताव तैयार, प्रदेश मंत्रिमंडल की आगामी बैठक मिल सकती है मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : वन विभाग ने कार्बेट टाइगर फाउंडेशन की तर्ज पर राजाजी टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन के गठन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। माना जा रहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जा सकता है।

वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में फाउंडेशन के गठन का फैसला लिया गया था। प्रस्तावों को न्याय और कार्मिक विभाग से हरी झंडी मिल गई है। राजाजी टाइगर कंजरवेशन के गठन का मुख्य उद्देश्य रिजर्व क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में पारिस्थितिकीय, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को गति देने और उन्हें सुगम बनाने का है।

फाउंडेशन के तहत क्षेत्र के आसपास रह रहे लोगों को आजीविका की ऐसी वैकल्पिक योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जो वनों पर निर्भर हैं। अलग-अलग योजनाओं के जरिये उनकी वनों से निर्भरता को कम करने के प्रयास होंगे। उनकी आर्थिकी में सुधार के लिए ईको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसे उपाय होंगे, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष का समाधान हो।

इसके अलावा वन्यजीवों के शिकार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगे। पर्यावरण शिक्षा में सहयोग के लिए नियमित बजट का प्रावधान भी किया जाएगा। टाइगर रिजर्व में तैनात कर्मचारियों के कल्याण उनके वन्य आवास सुरक्षा, वन्यजीव सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे।

  • फाउंडेशन के तहत बनेगा ट्रस्ट

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, फाउंडेशन के तहत एक ट्रस्ट बनाने का भी प्रस्ताव है। इसका बाकायदा नियमानुसार पंजीकरण कराया जाएगा। इसकी एक शासी निकाय होगी। राज्य सरकार फाउंडेशन की कार्यप्रणाली की सुरक्षा कर सकेगी।

  • पर्यटन से प्राप्त आय राजकोष में जमा होगी

सूत्रों के मुताबिक, फाउंडेशन के गठन के बाद रिजर्व एरिया में पर्यटन गतिविधियों से जो आय प्राप्त होगी, उसे राज्य सरकार के राजकोष जमा कराना होगा। बाद सरकार फाउंडेशन को अनुदान के रूप में लौटाएगी।

कार्बेट टाइगर फाउंडेशन की तर्ज पर राजाजी टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन के गठन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव लंबे समय से लंबित था, अब इसको तैयार कर आगामी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img